फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल पत्रकारिता बहुत अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियां समझाईं
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू के पत्रकारिता विभाग में चल रही सात दिवसीय सेमिनार में बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के सभी आयामों में डिजिटल पत्रकारिता बेहतर है, क्योंकि व्यक्ति किसी भी स्थान से समाचारों का संकलन एवं संप्रेक्षण कर सकता है। इसके लिए किसी व्यवस्थित कार्यालय की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

डिजिटल पत्रकारिता में सुलभता के साथ-साथ सुगमता भी है, लेकिन व्यक्ति को डिजिटल मीडिया का अच्छा पत्रकार बनने के लिए इस माध्यम की आवश्यकतानुसार अपने कौशल को बढ़ाना होता है। पत्रकारिता एक सूचना माध्यम होने के साथ-साथ हमारे लिए शिक्षा और मनोरंजन का भी साधन है। उन्होंने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियां समझने के साथ-साथ उसके प्रभावों को भी समझना चाहिए। वेब पोर्टल पर समाचारों के बारे में उन्होंने प्रयोगात्मक जानकारी भी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सोशल मीडिया की कार्य पद्धति, विभिन्न सोशल मीडिया एवं उनके प्रभाव तथा मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय लोगों के सामाजिक अध्ययन व सोशल मीडिया के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विभाग के समन्वयक डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, दीपिका वर्मा, डॉ. विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन











(डॉ? प्रशान्त कुमार)
प्रेस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें