जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेरठ। प्र्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल शताब्दी नगर में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक राजीव शर्मा, एसपी शर्मा एवं प्रधानाचार्य संजय जैन द्वारा प्रत्येक झांकी का अवलोकन व राधा कृष्ण का तिलक व अभिषेक किया।
वहीं मनोहरी देवी शिशु वाटिका डी-ब्लॉक शास्त्रीनगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुंदर झांकियां लगायी गई। जिसका प्रारंभ प्रात: 9:30 बजे जगन्नाथपुरी की यात्रा से किया गया। डॉ. विनोद अग्रवाल, मनमोहन, आनंद प्रकाश अग्रवाल आदि रहे।