फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमसी में 110 मरीजों को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमसी में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, 110 मरीजों को मिला लाभ
विज्ञापन

मेरठ। केएमसी चिकित्सा संस्थान में प्रत्येक माह की पहली तारीख को निशुल्क हृदय रोग शिविर शृंखला के साथ-साथ माह के प्रथम शनिवार को मस्तिष्क रोग शिविर का भी आयोजन किया गया। हृदय रोग शिविर में 85 मरीजों को पंजीकृत किया गया। सभी हृदय रोगियों की फ्री ईसीजी व शुगर की जांच कराई गई। मरीजों की ईको एवं टीएमटी 50 प्रतिशत छूट के साथ एवं होल्टर, एन्जियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी के लिए विशेष पैकेज के साथ पंजीकृत किया गया।
हृदय रोग शिविर में मरीजों का परीक्षण हृदय रोग विशेषज्ञा डॉ. ऋचा अग्रवाल द्वारा किया गया। डॉ. ऋचा अग्रवाल केएमसी में प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक, शाम छह से आठ बजे तक और इमरजेंसी में 24 घंटे मरीजों के परीक्षण के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में ज्यादातर मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी, इसके अलावा कुछ हृदय रोगी ऐसे पाए गए, जो समय पर दवाई नहीं लेते हैं और रेगुलर चेकअप नहीं कराते हैं। काफी मरीज ऐसे आए जिन्हें अपने हाई ब्लड प्रेशर व दिल की बीमारी का पहली बार पता चला। कुछ मरीजों को नींद न आने की बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, मस्तिष्क रोग शिविर में मरीजों का परीक्षण डॉ. सचिन तोमर ने किया। वह अब रोजाना 10 से 12 बजे तक, शाम सात से आठ बजे तक मरीजों का परीक्षण करेंगे और इमरजेंसी में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा केएमसी सुपर स्पेश्यलिटी ओपीडी मेरठ मॉल में 12 बजे से दो बजे तक और शाम को पांच से सात बजे तक रहेंगे। मस्तिष्क शिविर में 25 मरीजों को पंजीकृत किया गया। मरीज ब्रेन ट्यूमर, दिमागी बुखार, मिर्गी रोग, हेड इंजरी, ब्रेन हेमरेज, रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर और फ्रैक्चर आदि के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें