फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
22 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
मेरठ। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर 22 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के उदासीन रवैये के कारण उनकी मांगें लंबित चली आ रही हैं। मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में रोष है। इस संबंध में उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पदोन्नति, अनियमित स्थानांतरण तथा डायट में कर्मचारियों के नियमित वेतन के लिए आवश्यक बजट ठीक समय पर आवंटित करने, स्टेनो का स्टाफिक, पैटर्न को उलझाए रखने और कर्मचारियों को दंडित किए जाने आदि हैं। मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलनरत रहने का एलान किया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजाकांत दुष्यंत त्यागी, डॉ. पीपी राणा, आनंद शर्मा, नवनीत पाठक, अशोक सागर, अशोक कुमार, राजेंद्र शर्मा, कमल कुमार, ऊषा, पंकज राणा, दीपक त्यागी, नूरुल इस्लाम और धर्मवीर तालियान आदि रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर जुटे कई जिलों के शिक्षा विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें