रोजाना टूट रही पाइप लाइन, लोग परेशान
गंगानगर। गंगानगर में पहले गेल गैस की पाइप लाइन जमीन में डालते समय पाइप लाइन टूटीं। अब विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा केबल डालने का काम किया जा रहा है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई दिनों तक पानी सड़क पर बहता रहता है।
गंगानगर में 132 केवीए का बिजलीघर बना है। जिसके लिए गंगानगर सहित शहर के अन्य जगहों के लिए फाइबर केबल अंडरग्राउंड दबाए जा रहे हैं। जिसमें मशीन से ड्रिल के समय कई जगह से पानी की पाइप लाइन टूटने से सड़क पर पानी बहता रहता है। शिकायतों के बाद नगर निगम के कर्मचारी पाइप लाइन को ठीक करते हैं। गंगानगर सी ब्लॉक आईपीएस स्कूल के पास ड्रिलिंग के दौरान कमजोर हुई पाइप लाइन टूट गई। जिसमें पूरे दिन पानी बहता रहा। शिकायत के बाद दो दिन में टूटी पाइप लाइन को ठीक किया गया। सोमवार रात जोड़ी गई पाइप लाइन फिर से फट गई। जिससे सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहता रहा। जिससे गंगानगर सी ब्लॉक में सैकड़ों लोगों को भारी किल्लत झेलनी पड़ी। गंगानगर सी ब्लॉक निवासी, पंकज वत्स, सीमा शर्मा, रजत, प्रदीप ने बताया कि पान की पाइप लाइन टूटने से पूरे दिन पानी नहीं आता। वहीं कोई अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं है।