कैंट बोर्ड की टीम ने दुकानों से जब्त की पॉलीथिन
मेरठ। कैंट बोर्ड की टीम ने सिटी स्टेशन पर मार्केट में सोमवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इसस दौरान कई दुकानों से टीम ने पॉलिथीन जब्त की।
कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर कुछ दिन पहले पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। सोमवार को सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में टीम ने सिटी स्टेशन के पास स्थित मार्केट में चेकिंग की। माइक पर एलान होने पर कुछ दुकानदारों ने खुद ही पॉलिथीन लाकर टीम को दे दी। कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त कर ली। सीईई अनुज सिंह ने कहा कि अगर मंगलवार से पॉलिथीन पकड़ी गईं तो जुर्माना वसूला जाएगा। टीम अब क्षेत्र में रोजाना पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाएगी। इस दौरान सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, राजस्व अधीक्षक जयपाल तोमर और राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
कई जगहों से हटाया अतिक्रमण
कैंट बोर्ड की टीम ने सोमवार को कई जगहों से अतिक्रमण हटवाया। सर्कुलर रोड से एक जानवरों के डॉक्टर के घर के बाहर गलत तरीके से बोर्ड लगा हुआ था। उसे उखाड़ दिया गया। इसके अलावा तोपखाना और लालकुर्ती में भी अतिक्रमण हटवाया गया।