शिविर में 95 लोगों ने किया रक्तदान
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को डायरेक्टर डॉ. जेपी मांगलिक की माता जी लक्ष्मी देवी की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जेपी इंटर नेशनल व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर में 95 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि एसपी क्राइम शिव कुमार यादव व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उद्घाटन रैड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अजय मित्तल ने किया। स्कूल के डायरेक्टर जेपी मांगलिक ने मेधावी छात्र-छात्राओं नक्ष गुप्ता, साक्षी, वंशिका, खुशी, अनमोल, अन्नत, आरव, अंतराज, दिव्यांस, देवव्रत, सृष्टि, आयुष, अंजलि, आशीष राय आदि को लक्ष्मी देवी एजुकेशनल अवार्ड 11 सौ व पांच सौ रुपए की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। शिविर में कुल 95 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सत्येंद्र पंवार, चरण सिंह, डीजे राही, प्रधानाचार्या ज्ञान दीप स्कूल सरिता मांगलिक, आरती चड्ढ़ा आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
जेपी इंटरनेशल स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित