फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लह में युवक ने गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा।
विज्ञापन

नंगलाताशी गांव में एक युवक ने गृह कलह में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में परिजन कैलाशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे आनंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नंगलाताशी निवासी शाहिद उर्फ काले पुत्र जुल्फकार खेती का काम करता है। उसके पांच बच्चे हैं। कई दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। रोज घर में कलह होती थी। शुक्रवार शाम भी करीब चार बजे शाहिद का पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद शाहिद ने खुद को कमरे में बंद का सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और दरवाजा तोड़ा तो शाहिद खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिजन गंभीर हालत में उसे कैलाशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे गढ़ रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें