फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज का पारिवारिक मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लिया संकल्प
विज्ञापन

मेरठ। शुक्रवार को तेवतिया समाज के सिंह संत दगड़े वाले बाबा सहजूराम के श्रद्धालुओं ने शास्त्रीनगर स्थित शुभकामना बैंकेट हाल में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में तेवतिया गौत्र के जाटों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरूआत यज्ञ से की गई। सबसे पहले सभी ने बाबा सहजूराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। जाट समाज के वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां खत्म करने और महिलाओं को सम्मान देने से ही समाज का विकास होगा। इसके लिए सभी ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। समारोह में आई कवयित्री खुशबु शर्मा और कवि सौरभ सुमन ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कर्नल प्रेम सिंह, डॉ. एमपी तेवतिया, कर्नल जेवीएस तेवतिया, सत्यपाल सिंह, कल्याण सिंह, गजेंद्र पायल, हरवीर सिंह सुमन, देवेंद्र सिंह, कर्नल एसएस दुहून, संजीव, अजय तेवतिया आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
शुभकामना बैंकेट हाल में हुआ पारिवारिक मिलन समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें