फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की अनदेखी करने वाले डाक्टरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों के साथ लापरवाही पर नपेंगे डॉक्टर : डीएम
विज्ञापन

मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सोमवार को बचत भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मरीजों की अनदेखी करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को देने में किसी भी चिकित्सक या कर्मी द्वारा मरीजों की अनेदखी की जाएगी तो संबंधित चिकित्सक एवं कर्मी दंड पाने के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
जिलाधिकारी सीएमएस जिला महिला अस्पताल को निर्देशित किया कि वह महिला मैटेनरी विंग में मरीजों के तीमारदारों व जनता के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाकर उनके सामने प्रस्तुत करें। जिससे महिला मैटेनरी विंग को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत प्राप्त धनराशि से जनपद में छह माह की आवश्यकता के अनुरूप सांस जैसी बीमारियों की दवा क्रय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त 15 आशाओं की भर्ती हेतु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वह डीपीआरओ का विशेष सहयोग प्राप्त कर 15 दिन के अंदर भर्ती करें। उन्होंने शहरी क्षेत्र में रिक्त 297 आशाओं के पदों पर भी भर्ती कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, सीडीओ आर्यका अखौरी, सीएमएस डॉ. पीके बंसल, जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी एमएस फौजदार डीपीआरओ आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।


खास बातें:

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दी चेतावनी
सभी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का गंभीरता से पालन करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें