फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर अलर्ट, सेना ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर कैंट में अलर्ट, सेना ने की चेकिंग
विज्ञापन

मेरठ।
होली पर अलर्ट के चलते कैंट में सेना भी चौकस हो गई है। बृहस्पतिवार को सेना ने कैंट में कई घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्यूआरटी के साथ संवेदनशील इलाकों के अलावा वेस्ट एंड रोड पर भी तीन घंटे तक चेकिंग की गई।
बृहस्पतिवार को वेस्ट एंड रोड पर गुरु तेग बहादुर स्कूल के बाहर सेना ने क्यूआरटी के साथ चेकिंग की। इस दौरान बेरीकेडिंग की गई थी। कई लोगों के जवानों ने पहचान पत्र भी चेक किए। इसके साथ ही औघड़नाथ मंदिर के आसपास भी सेना की चौकसी दूसरे दिनों के मुकाबले ज्यादा दिखी। रामताल वाटिका से पहले भी बने दो चेकिंग प्वाइंट पर जवानों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा भी कैंट के कई इलाकों में सेना के जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। डोगरा मंदिर के पास भी चौकसी रही। सूत्रों की मानें तो रात में भी कैंट में सेना की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवाना रोड पर कट बंद किया
फोटो
मेरठ। मवाना रोड पर भगत लाइंस के पास हाइवे के डिवाइडर पर बने कट को सेना ने बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। अभी यहां पर अस्थाई बैरियर लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि यहां पर जल्द ही स्थाई रूप से बेरीकेडिंग कर दी जाएगी। इसके पीछे एक वजह यहां पर रोजाना होने वाले एक्सीडेंट को भी बताया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी स्थिति ये स्पष्ट नहीं है कि बेरीकेडिंग किस कारण से लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें