काम हुआ नहीं, धन खर्च करने का आरोप
- अम्हेड़ा गांव की शिकायत सीएम तक पहुंची
गंगानगर। अम्हेड़ा गांव में हुए काम पर सवाल खडे़ हो गये हैं। खंड विकास रजपुरा के गांव अम्हेड़ा में 80 लाख रुपये विकास के नाम पर सरकारी खजाने से निकाले गए। जिसमें एक तालाब की सफाई, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्र की चारदीवारी, शमशानघाट की चाहर दीवारी का कार्य दर्शाया गया है। जिसको लेकर गांव के ही विचित्र ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की। गांव में तीन तालाब हैं। तीनों ही तालाब सिल्ट से भरे पड़े हैं। गांव की प्रधान ने भी एक तालाब की सफाई की पुष्टि की है।
इन कार्यों के नाम निकाला गया सरकारी धन
- तालाब की सफाई के नाम पर निकाले गए 3.5 लाख रुपये
-हरिजन वाले तालाब की सफाई के नाम पर चार लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया।
- गांव में लगायी गयी 70 सोलर लाइटों के नाम पर खर्च किए गए करीब 6.5 लाख रुपये,
- गांव में अपशिस्ट प्रबंधन के नाम पर डेढ लाख रूपये की रकम खर्च,
- बिजली घर रोड पर हेल्थ सेंटर की बाउंडरी निर्माण पर सवा लाख रुपये खर्च,
ये निकाली गई बड़ी रकम
30 मार्च -- 3,74,000
30 मार्च -- 2,20,000
31 मार्च -- 6,12,000
04 अप्रैल - 4,40,000
15 सितंबर - 2,00,017
03 अक्टूबर- 2,05,000
03 अक्टूबर - 4,92,000
गांव में निर्माण या अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले को शपथ पत्र पर दाखिल करने होंगे। उसके बाद इस मामले में जांच की जा सकती है। जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई होगी। आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
पिछले वर्ष एक तालाब की सफाई कराई गई थी, दो तालाब की सफाई का प्रस्ताव अब दिया है। सोलर लाइट की रिपेयरिंग कराई गई है कुछ रह गईं है। गांव में कुछ लोग विरोधी हैं वह कार्य नहीं करने देते हैं, जिससे गांव का विकास भी प्रभावित हो रहा है। पूर्व में इनकी शिकायत पर जांच हो चुकी है। कोई भ्रष्टाचार नहीं मिला।
प्रधान पति ओमी ग्राम अम्हेड़ा आदिपुर