फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे भी नहीं पहुंचे पीसीएस परीक्षा देने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपीपीसीएस की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेकिन परीक्षा में मेरठ के परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत परीक्षार्थियों की उपस्थिति आधी भी नहीं रही। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र विगत वर्षों की तुलना में थोड़ा मुश्किल था, इसका कारण यूपीपीसीएस प्रवेश परीक्षा प्रश्न पत्र को भी अब सिविल सर्विस परीक्षा की तरह कराने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा में मेरठ के 21 परीक्षा केंद्रों पर 23712 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दो पालियों संपन्न हुई परीक्षा की प्रथम पाली में मात्र 10617 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि दूसरी पाली में यह संख्या घटकर 10531 रह गई। प्रवेश परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी शांति के साथ संपन्न हुई।

गंदे शहर में मेरठ भी विकल्प
प्रथम पाली के सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र में 59 नंबर पर एक प्रश्न था, जिसमें पूछा गया कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मई 2017 में जारी सूची के अनुसार निमभनलिखित में से किस शहर को सर्वाधिक गंदा शहर का दर्जा दिया गया है। इस प्रश्न के जवाब में चार विकल्प दिये गये थे, जिसमें पहले पर मेरठ का नाम था। जबकि इसके बाद गाजियाबाद, गाेंडा और शाहजहांपुर का नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें