फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना हो गया, रक्तदान के लिए तैयार नहीं वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह हो गया, रक्तदान के लिए ‘तैयार’ नहीं वैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन को मेरठ आए करीब एक माह हो गया है, मगर अभी तक ये वैन रक्तदान केलिए ‘तैयार’ नहीं हुई है। न तो इसे चलाने वाला ड्राइवर मिला है और न ही इसका अंदरूनी सेटअप तैयार किया जा सका है।
इस संबंध में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि ड्राइवर की भर्ती मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा करनी है। इसके लिए उनसे पत्र व्यवहार किया जा रहा है। करीब 32 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस वैन को 18 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 18 मंडलों में ये वैन आई है, मेरठ मंडल को एक वैन मिली है, जो जिला अस्पताल में है। ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज के वे लोग जो रक्तदान करना तो चाहते हैं, मगर ब्लड बैंक दूर होने के कारण या अन्य वजहों से रक्तदान नहीं कर पाते उनके लिए यह वैन तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वैन में सुविधा
वैन में एक बार में दो लोग रक्तदान कर सकते हैं। इसमें दो एसी और पोर्टेबल ब्लड रेफ्रिजिरेटर, वजन तोलने वाली मशीन है और इनवर्टर लगा है। वैन में 50 यूनिट खून रखने की क्षमता है।
खास बात
न ड्राइवर मिला और न ही अंदरूनी सेटअप किया गया तैयार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें