सीएम से मिलेंगे व्यापारी
मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारियों ने मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग के आवास पर बैठक की। इसमें व्यापारियों ने निर्णय लिया कि जल्द ही व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष के साथ लखनऊ रवाना होगा। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहित नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री एवं मेरठ जिला प्रभारी सिद्घार्थनाथ सिंह को सेंट्रल मार्केट मामले में ज्ञापन दिया जाएगा। हालांकि 21 सितंबर को लखनऊ में आवास आयुक्त से भी व्यापारियों की बैठक होनी है। इस दौरान व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश गर्ग, सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा, विनोद अरोड़ा, जितेंद्र अग्रवाल, रजत अरोड़ा, महिपाल सिंह, देवेंद्र गुप्ता, राजकुमार लाला, सतीश विरमानी आदि मौजूद रहे।