फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्स की फीस बढ़ाने पर छात्रों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू द्वारा प्रोफेशनल कोर्स की बढ़ाई गई फीस का छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। बीएससी कंप्यूटर साइंस की फीस में करीब 12 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। छात्रों की आपत्ति इस बात पर अधिक है कि सत्र के बीच में फीस बढ़ाई गई है। छात्र दाखिला ले चुके हैं। बढ़ी फीस उनको जमा करनी पड़ेगी। बृहस्पतिवार को इस बारे में रजिस्ट्रार से छात्रों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विवि ने अपनी वेबसाइट पर बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी होम साइंस, बीपीईएस, बीए बीएड और बीएससी कंप्यूटर साइंस की फीस तय की है। इन कोर्स की फीस में बढ़ोतरी की गई है। अच्छी बात यह है कि विवि ने सभी के लिए फीस तय की। कुछ कॉलेज मनमर्जी चला रहे थे, लेकिन छात्रों का विरोध इस बात को लेकर है कि बढ़ोतरी अधिक की गई है। बीएससी कंप्यूटर साइंस की फीस 25 हजार रुपये एक साल की थी। इसे बढ़ाकर 37500 रुपये कर दिया। सीधे साढ़े बारह हजार रुपये बढ़ाए हैं। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए रजिस्ट्रार दीप चंद को ज्ञापन सौंपा। फीस बढ़ाने के लिए विवि ने कमेटी गठित की थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर बढ़ोतरी की गई। रजिस्ट्रार ने इस पर बैठक बुलाकर चर्चा करने का आश्वासन दिया। बीबीए और बीसीए की फीस साढ़े पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वह पिछले सत्र तक 33 हजार रुपये थी। प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले हो चुके हैं। छात्र फीस जमा कर चुके हैं। बढ़ी फीस उनको जमा करनी होगी। ज्ञापन राजदीप विकल और सम्राट मलिक के नेतृत्व में सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें