डीएम ने किया वाटर एटीएम का शुभारंभ
मेरठ। लाला शारदा प्रसाद शकुंतला देवी मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से कलक्ट्रेट परिसर में वाटर एटीएम का डीएम समीर वर्मा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक सरबजीत सिंह कपूर ने बताया कि स्वच्छता अभियान मिशन ग्रामीण के तहत जिन गांवों में पीने योग्य पानी नहीं है वहां स्वच्छ पेयजल आरओ वाटर प्लांट लगाना संस्था का उद्देश्य है। कलक्ट्रेट पर शुरू हुए इस एटीएम शीतल से पेयजल स्मार्ट कार्ड या 01, 02, 05 और 10 के सिक्कों द्वारा क्रमश: एक लीटर, दो लीटर, पांच लीटर और दस लीटर जल प्राप्त किया जा सकता है। अधिकारीगण मुकेश चंद्र, एमपी सिंह, आलोक शर्मा सहित मुखिया गुर्जर, चौ. अजित सिंह, सुरेश चंद शर्मा, शकील अहमद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।