फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई तो दे दूंगी इस्तीफा: मीनाक्षी भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/मोदीपुरम। किनौनी शुगर मिल के मामले में कार्रवाई न होने पर जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला ने इस्तीफा देने की बात कही है। कहा कि ऑडियो में आरोपी जाट बिरादरी पर टिप्पणी कर रहे हैं। इस मामले को बिरादरी से न जोड़ा जाए। दावा किया कि आरोपियों का जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह और भाजपा पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार शाम पल्लवपुरम फेज दो स्थित अपने आवास पर भाजपा नेता सतेंद्र भराला और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि किनौनी शुगर मिल पर 23 अगस्त की रात में उमेश गुर्जर ने साथियों के साथ मिलकर हंगामा किया और यूनिट हेड केपी सिंह से गालीगलौज और अभद्रता की। जिसकी रिपोर्ट रोहटा थाने में दर्ज कराई गई थी। अभी तक आरोपी फरार हैं। रोहटा पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। एसओ रोहटा सस्पेंड होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह जिला पंचायत की सदस्य रहेंगी या फिर इस्तीफा देंगी, इसके बारे में उन्हें सोचना पड़ेगा।
भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने कहा कि इस प्रकरण को जाट-गुर्जर से न जोड़ा जाए। उमेश गुर्जर का कुलविंदर से और भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उमेश भाजपा का सक्रिय सदस्य भी नहीं है। कुलविंदर जाट और गुर्जर दोनों बिरादरी की वोट लेकर चुनाव जीते हैं। यह विरोधियों की साजिश है, जो कुलविंदर को बदनाम कर रहे हैं। मीनाक्षी भराला ने कहा कि पुलिस ने अगर कार्रवाई नहीं की तो वह जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे देंगी। क्योंकि जिपं सदस्य के चुनाव में उमेश गुर्जर बसपा प्रत्याशी का एजेंट था। उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। इस दौरान पदमेंद्र सिंह मीठेपुर, डायरेक्टर सुबोध त्यागी, ओंकार चौधरी, इंद्रपाल सिंह, सोनू पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपराधी की कोई जाति नहीं होती: राहुल प्रमुख
रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव प्रमुख ने एक बयान में कहा कि अपराधी का कोई जाति या धर्म नहीं होता। किनौनी प्रकरण में जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे। इस प्रकरण को जाट और गुर्जर से जोड़ना गलत है। जिस तरह से किनौनी मिल पर घटना को अंजाम दिया है और अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें