मेरठ। क्लीन मेरठ के सदस्यों ने शनिवार को ईस्टर्न कचहरी रोड पर डोर-टू-डोर दुकानों पर पहुंचकर पॉलीथिन से होने वाली हानि और प्रतिबंध के संबंध में जागरूक किया। पर्यावरण को होने वाले नुकसान के विषय में भी बताया। सभी दुकानदारों ने भविष्य में पॉलीथिन के थैले न इस्तेमाल न करने का आश्वासन दिया। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। जागरूकता अभियान में अमित कुमार अग्रवाल, अभिजीत दुबे, आदित्य जैन, सीपीएस यादव, रोहित गोयल, नीरज कांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।