फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय वन में नवग्रह वाटिका का अनावरण, पौधारोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय वन में नवग्रह वाटिका का अनावरण, पौधरोपण किया
विज्ञापन

मेरठ। वन विभाग के वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को संजय वन में नवग्रह वाटिका का सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अनावरण किया। उन्होंने हरिशंकरी का भी उद्घाटन किया। वन में पौधारोपण का कार्यक्रम चला। स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
नवग्रह वाटिका में मदार, ढाक, खैर लठजीरा, पीपल, गूलर, शमी, दूब और कुश के पौधे रोपित किए गए हैं। वाटिका के पास हरिशंकरी में पीपल, बरगद, और पाकड़ के पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में पौधे प्रेमियों और स्कूली बच्चों द्वारा काफी संख्या में नीम और कनेर के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विचार गोष्ठी में सांसद वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएफओ अदिति शर्मा ने बच्चों का ज्ञानवर्धन किया और उनको प्रोत्साहित किया। संचालन गिरीश शुक्ला ने किया। इस दौरान एसडीओ संजीव कुमार, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, बिजेंद्र सागर, परमानंद तोमर, हितेश पाल, सुमन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच को सीएम हापुड़ में करेंगे पौधारोपण
पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ जिले में गंगा की स्वच्छता निर्मलता व अविरल प्रवाह बनाए रखने के लिए के लिए गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी के किनारे विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधा रोपण करेंगे। उसी वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जनपदों में गंगा किनारे पौधारोपण होगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, एनजीओ, एनसीसी, क्लबों और पर्यावरण समन्वयक योगदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें