फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गैस एजेंसी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक से 60 हजार रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे तो पुत्र और दोस्त संग मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

लोहियानगर क्षेत्र में काशीराम आवासीय योजना निवासी विक्की ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि करीब एक वर्ष पूर्व पड़ोसी लक्ष्मण सिंह ने गैस एजेंसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 60 हजार रुपये लिए थे। कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे। आरोपी टालमटोल कर रहा था। शुक्रवार को पीड़ित काशीराम आवासीय योजना के पास नाले पर जा रहा था। आरोप है कि लक्ष्मण ने अपने पुत्र अमन और दोस्त के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें