फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 60 सिलिंडर बरामद, पांच आरोपी दबोचे

विज्ञापन
मेरठ के नौचंदी थाने की पुलिस ने पकड़े सिलिंडर चोरी करने के आरोपी।
विज्ञापन
चोरी के 60 सिलिंडर बरामद, पांच आरोपी दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 60 सिलिंडर बरामद कर लिए। आरोपियों ने मंगलवार रात हापुड़ के हाफिजपुर स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम से इन सिलिंडरों को चोरी किया था। सिलिंडरों को लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के समर गार्डन में एक युवक को बेचने की बात तय हुई थी। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया, लेकिन थाने से छोड़ दिया। इसेे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने नौचंदी थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि 7 जनवरी की रात आरोपियों ने हाफिजपुर में भारत गैस एजेंसी के गोदाम से 68 सिलिंडर चोरी किए थे। हापुड़ पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी थी। बृहस्पतिवार को आरोपी लिसाड़ीगेट में सिलिंडर बेचने आए थे। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 60 सिलिंडरों बरामद कर लिए। पुलिस का दावा कि आरोपियों ने नौचंदी ग्राउंड स्थित पटेल मंडप के पास कपड़ों में ढककर सिलिंडरों को रखा हुआ था। पांचों बदमाश लिसाड़ीगेट के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी पर हाफिजपुर थाना पुलिस भी नौचंदी थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

1400 रुपये में बेचे थे सिलिंडर
प्रेसवार्ता में मुख्य आरोपी राजू उर्फ रियाज ने बताया कि वह पहले भी सिलिंडर चोरी की वारदात कर चुके है। लिसाड़ीगेट निवासी आशु को 1400 रुपये प्रति सिलिंडर बेचने की बत तय की थी। सिलिंडर देखने के बाद आशु पैसे लेने घर गया। उसी के इंतजार में वे पांचों चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सिलिंडर बरामद कर लिए। वहीं जैसे ही आशु घर से लौटा पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। इसके बाद उसे थाने से छोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि आशु ने ही पुलिस को सूचना दी थी। आशु की सिलिंडर और गैस चूल्हे ठीक करने की लिसाड़ीगेट में दुकान है।
पकड़े गए आरोपी
1. शौकत पुत्र फीजू निवासी न्यू इस्लामनगर लिसाड़ी गेट
2. नदीम पुत्र रफीक निवासी लखीपुरा लिसाड़ी गेट
3. सलीम पुत्र यासीन निवासी शहजाद कॉलोनी लिसाड़ी गेट
4. सलीम पुत्र कलवा निवासी लखीपुरा लिसाड़ी गेट
5. राजू उर्फ रियाज पुत्र अब्दुल सलाम निवासी शानदार कॉलोनी लिसाड़ी गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें