खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया तेज, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 57 युवाओं ने परीक्षा दी।
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से बीपीईएस, बीएससी (योग), एमएससी (योग) व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें सभी पाठ्यक्रमों में कुल 421 आवेदन पहुंचे। इसमें सबसे अधिक आवेदन बीपीईएस कोर्स के लिए 300 आवेदन आए। इस कोर्स में मात्र 50 सीट पर प्रवेश लिया जाना है। इसके अलावा सभी पाठ्यक्रम में पंजीकरण की संख्या कम ही रही। कई पाठ्यक्रम ऐसे रहे जिसमें एक या दो आवेदन ही आए। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवि प्रशासन की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा की गई है। मंगलवार को पीजी डिप्लोमा कोर्स में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। प्रवेश प्रक्रिया की रूपरेखा ऐसे प्रतिभाशाली और युवा खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें तराशने के उद्देश्य से तैयार की गई है, जो खेल, शारीरिक शिक्षा एवं योग के क्षेत्र में अपना पेशेवर कॅरिअर बनाना चाहते हैं। मंगलवार को कुश्ती प्रशिक्षक के लिए 21 में से 13 ने, एथलेटिक्स के लिए 34 में से 18 ने, कबड्डी के लिए 15 में से 13 ने, योगा लिए 5 में से 3 ने और बैडमिंटन के लिए 19 में से 8 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। इनमें कुल 94 ने पंजीकरण किया और 57 ने परीक्षा दी। बाकी बचे युवाओं को बुधवार को बुलाया गया है। खेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षणों को सुचारू, व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। आज भी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यह है पंजीकरण की स्थिति
कोर्स सीट पंजीकरण
बीपीईएस 50 300
एमएससी योग 20 10
बीएससी योग 40 20
पीजीडीएससी एथलेटिक्स 15 31
पीजीडीएससी बैडमिंटन 15 31
पीजीडीएससी कबड्डी 15 15
पीजीडीएससी योग 15 05
पीजीडीएससी कुश्ती 15 21
कुल पंजीकरण 421
बदलाव:
जिसमे → जिसमें (स्तर 1: सर्वनाम के साथ परसर्ग जोड़कर लिखें)
करियर → कॅरिअर (स्तर 1: अनिवार्य शब्द-सूची)
एथलेटिक → एथलेटिक्स (स्तर 2: वर्तनी सुधार, खेल के नाम के संदर्भ में)
स्थित → स्थिति (स्तर 2: वर्तनी सुधार)
पंजीकर → पंजीकरण (स्तर 2: वर्तनी सुधार)
जीजीडीएससी → पीजीडीएससी (स्तर 2: वर्तनी सुधार, स्पष्ट टाइपिंग त्रुटि)