फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य सेवा के लिए सीएचसी प्रभारी सम्मानित

विज्ञापन
दौराला - सीएचसी दौराला के प्रभारी डॉ. सचिन को सम्मानित करते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्य करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला के प्रभारी डॉ. सचिन कुमार को सम्मानित किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान डॉ. सचिन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविरों और यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को लेकर तत्परता से कार्य किया गया। उनके योगदान को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने सम्मानित करते हुए सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान केपी जाटव, बॉबी रुहासा, सहबा शमीम, सौरभ, सैफ एडवोकेट, गौरव, मोहित, शालू, सारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें