संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक से एक युवक ने बेचे गए मकान पर ऋण लेकर 5.60 लाख रुपये हड़प लिए। बैंक की ओर से आरोपी व ऋण देने से पूर्व दस्तावेज की जांच कर फर्जी रिपोर्ट देने वाली कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के अधिकारी पार्थ कण सागरा ने बताया कि उनकी कंपनी जरूरतमंदों को संपत्ति का अधिग्रहण कर ऋण देती है। नागपाल एंड एसोसिएट सदर बाजार से जांच कराने व अनुमोदन पर बैंक ऋण प्रक्रिया को अंतिम रूप देती है। लोहियानगर के बिजली बंबा निवासी दिलशाद सैफी ने मकान के कागजात दिखाकर वर्ष 2018 में 4.80 लाख रुपये का ऋण लिया। नागपाल एंड एसोसिएट ने इसका जांच के बाद अनुमोदन किया। वर्ष-2020 में फिर दिलशाद ने 80 हजार रुपये का इसी संपत्ति पर ऋण लिया। दिलशाद ने किस्त जमा नहीं की तो जांच कराई गई। पता चला कि दिलशाद ने जिस संपत्ति पर ऋण लिया था वह उसे पूर्व में ही बेच चुका है। लोहियानगर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-