मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कालोनी से युवक बहला फुसलाकर किशोरी को लेकर भाग गया। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मेडिकल की एक कालोनी निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा व बेटी है। दो जुलाई को वह बेटी को घर छोड़कर बेटे के साथ काम पर चला गया। शाम को वापस आया तो बेटी लापता थी। तलाश करने पर पता चला कि मोहल्ले का ही मनीष बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। उसने मनीष, उसकी मां, नाना समेत छह लोगों पर बेटी का अपहरण करने व बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद