सरूरपुर(मेरठ)। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नगर पंचायत हर्रा में कस्बे के लोगों ने आवेदन शुरू कर दिए हैं। नगर पंचायत हर्रा में करीब 550 प्रधानमंत्री आवास बनेंगे। नगर पंचायत क्षेत्र में आवेदन फार्मों के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत हर्रा में रहने वाले ऐसे लोगों को आवास मुहैया कराए जाने में जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) को सहायता प्रदान करता है। नगर पंचायत हर्रा से एक हजार से अधिक आवेदन डूडा को प्राप्त हुए हैं। आवेदनों के सत्यापन के लिए की संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। हर्रा नगर पंचायत में करीब 550 प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन फार्मों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। बताया कि हर्रा नगर पंचायत से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद पात्रों की सूची बनेगी। नियम के तहत उन्हें आवास मुहैया कराने में मदद की जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि 550 पात्रों की सूची तैयार की जाएगी। जिनको 2.5 लाख रुपये की लागत से आवास बनाकर दिए जाएंगे। योजना में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।