फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मदरसा बोर्ड परीक्षा में 55 छात्र रहे अनुपस्थित

Sat, 14 Feb 2026 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित मदरसा बोर्ड परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुल 55 छात्र अनुपस्थित रहे। इनमें अरबी–फारसी सेकेंडरी के 44 और सीनियर सेकेंडरी के 11 छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा स्थित चौधरी बशीर खान इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां कड़ी निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा कराई गई। केंद्र नकलविहीन परीक्षा बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम रहे। जिससे परीक्षा प्रक्रिया संपन्न हुई। कॉलेज प्रशासन ने समय-समय पर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया। परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य अकील अहमद, केंद्र व्यवस्थापक महताब आलम, परीक्षा प्रभारी गय्यूर अली व वासिफ अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें