गंदगी से लबालब हसनपुर लुहारी का बस स्टैंड वाला तालाब । संवाद
जलालाबाद। ग्राम पंचायत हसनपुर लुहारी ने तालाब की सफाई के लिए खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए, लेकिन हैरत की बात है कि धरातल पर तालाब की सफाई हेतु एक फावड़ा तक नहीं चलाया। मौके पर तालाब में अभी भी गंदगी का अंबार लगा है।
हसनपुर लुहारी में ग्राम पंचायत की ओर से चार दिसंबर को बस स्टैंड वाले तालाब के सुंदरीकरण के लिए पंचायत के बैंक खाते से कुल 54 हजार रुपये निकले गए। जबकि तालाब की न तो सफाई हुई है और न ही यहां पर कोई सुंदरीकरण का कार्य हुआ है। तालाब में अभी भी गंदगी जमा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की है।
तालाब के नाम पर जो पैसा निकाला गया है उसका इस्तेमाल सीसी सड़क बनाने में किया गया है। सरकारी पैसे में किसी प्रकार का गोलमाल नहीं किया गया। -सुशील मलिक, सचिव ग्राम पंचायत
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद