फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में आग जानबूझकर लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में आग जानबूझकर लगाई
विज्ञापन

सरधना। कस्बे की अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार रात्रि दुकानों में लगी आग दुकानदारों द्वारा दुकान खाली कराने के इरादे से जानबूझकर लगाई जाने का आरोप लगाया। इन दुकानों में आग लगने की घटना को लेकर दुकानदारों एवं व्यापारीसंगठनों में रोष है। दुकानदारों ने आग से 23 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया। वहीं, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, विधायक संगीत सोम शुक्रवार दोपहर पीड़ितों से मिले।
नगर की अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट स्थित दुकानों में बृहस्पतिवार रात लगी आग को शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा था। फायर बिग्रेड द्वारा देर रात आग पर काबू पा लिया गया था। दुकानदारों का कहना है कि तब तक करीब 23 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। उनका कहना है कि जिस जगह से आग शुरू हुई वहां शार्ट सर्किट होने का सवाल ही नहीं है। दुकानों के पीछे खाली पड़ी भूमि को कुछ लोगों ने खरीदा है। वे उन पर दुकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व दुकान खाली नहीं करने पर उनमें आग लगा देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ पीड़ितों ने शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज जैन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व नगर महामंत्री ललित गुप्ता को साथ लेकर दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग को तहरीर दी। मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी बाबू पुत्र अब्दुल ने बताया कि उसकी दुकान में करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आदर्शनगर निवासी नेमचंद पुत्र बाबूराम ने बताया कि उसकी दुकान में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल ने रसीद बताया कि उसकी दुकान में भी पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया है। डाहर निवासी सोहनपाल पुत्र मनफूल ने बताया कि उसकी दुकान में दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस मौके पर व्यापारियों में नीरज गुप्ता, ललित गुप्ता, मंगू प्रधान, योगेश वर्मा, रिहान मलिक, समीर काजी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, दोपहर बाद विधायक संगीत सोम मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मिले। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि इस बार आग कुछ लोगों द्वारा नजूल की भूमि पर बनी दुकानों से कब्जा हटवाने की नीयत से आग लगाई गई है। दुकानदारों ने संगीत सोम से कहा कि दुकान खाली नहीं करने पर उनमें आग लगाने की धमकी दी गई थी। इस दौरान विधायक संगीत सोम ने दुकानदारों से कहा कि जब धमकी दी गई थी तभी पुलिस जानकारी देनी चाहिए थी। वहीं, विधायक संगीत सोम ने दुकानों में आग लगाए जाने की तरफ पालिका द्वारा दीवार निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि वह एसडीएम से बात करेंगे। इस दौरान संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक, शेखर सोम, विनोद कुशावली, विपिन त्यागी के साथ ही नगर के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें