बच्चियों की पोर्न वीडियो बनाता था हैवान
- बच्चियों से दरिंदगी करने वाला हैवान विमल चंद 12 घंटे की रिमांड पर
- वीडियो में दिखने वाले एक युवक बिजली मैकेनिक बताया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जागृति विहार का हैवान विमल चंद बच्चियों से दरिंदगी करने के साथ उनकी पोर्न वीडियो बनाता था। यह खुलासा उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद हुआ। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विमल चंद और बच्चियों के बीच बैठने वाला युवक बिजली मैकेनिक नरेश बताया गया है। जिसकी पुलिस तस्दीक करने में लगी है।
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार 162/6 में एलआईसी से रिटायर्ड विमलचंद बच्चियों से दरिंदगी करता था। 28 अप्रैल को अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हैवान के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिससे उसके सारे कारनामे उजागर हो गए। तीन बच्चियोें ने कोर्ट में दर्ज बयानों में हैवानियत का खुलासा किया था।
इस केस के विवेचनाधिकारी ने स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जीपी सिंह की अदालत में आरोपी विमल चंद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी थी। जिस पर अदालत ने सुनवायी के बाद आरोपी विमल चंद को 12 घंटे के लिए पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने के आदेश किए। यह आदेश बुधवार शाम 05 बजे से लागू हुआ। पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपी को बच्चियों के कोर्ट में दर्ज बयानों और सीसीटीवी कैमरे में दिखने वाले युवक, महिलाओं की जानकारी के लिए रिमांड लिया गया है। इस संबंध में आरोपी से गहन पूछताछ की गई।
चेहरे पर कपड़ा डालकर रखा हैवान
हैवान विमल चंद को लेकर लोगों में आक्रोश है। उसका रिमांड बुधवार शाम पांच बजे से बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तक है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हैवान पर हमला हो सकता है। इसको देखते पुलिस ने हैवान के चेहरे पर कपड़ा डालकर रखा है, ताकि कोई उसको न देख पाए। पुलिस ने देर रात तक आरोपी से पूछताछ की। रात में आरोपी को उसकी कोठी में लेकर गई। जहां पर तलाशी के दौरान हैवान द्वारा बनाई पोर्न वीडियो भी मिली है। पुलिस का दावा कि आरोपी के साथ दो महिलाएं और बिजली मैकेनिक था। जिसके बारे में अभी पूछताछ चल रही है।
आरोपी से मिलीं कई जानकारी
आरोपी विमलचंद 12 घंटे की रिमांड पर मिला है। उसने पुलिस को कई जानकारी दीं, जोकि विवेचना का हिस्सा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बहुत सुबूत जुटाए हैं। बच्चियों के बयानों को देखते हुए भी पूछताछ की गई है। -नितिन तिवारी, एसएसपी