शादी का झांसा देकर एमए की छात्रा का शारीरिक शोषण
मुरादनगर। शादी करने का झांसा देकर एक युवक द्वारा एमए की छात्रा का शारीरिक शोषण करने मामला सामने आया है। आरोप है कि कोर्ट मैरिज करने के बाद भी आरोपी छात्रा को अपने घर नहीं ले गया। यही नहीं, व्हाटसएप पर अश्लील मैसेज कर छात्रा का रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस से पीड़िता ने गुहार लगाई है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एमए की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि 2015 में उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के बीच संबंध भी बन गये। युवक ने उससे शादी करने की बात कही। 2017 में मैरिज कर ली। युवक ने कहा कि परिवार को शादी के लिए जल्द ही राजी कर लूंगा। फिर दोनों एक साथ रहेंगे। इसके बाद दोनों कई बार मिले। युवक ने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा को कई बार हवस का शिकार बनाया। अब छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता है। उसने छात्रा को बदनाम कर रिश्ता भी तुड़वा दिया। एसएचओ का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है।