मुजफ्फरनगर। शारदेन पब्लिक स्कूल में 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ आदित्य गोयल ने पहला स्थान पाया। अंश मित्तल और ध्रुप अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत, ऋषभ मैनी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, जीसी पब्लिक स्कूल के छात्रा लावण्या गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान पाया। 95.4 प्रतिशत के साथ मुकुल पाल दूसरे स्थान पर रहे। अनुष्का मलिक, आयुष गौतम, गौरव कुमार ने 93 प्रतिशत अंक पाए। प्रधानाचार्य आजादवीर ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।
उधर, डीएस पब्लिक स्कूल में चिराग तोमर ने 97 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल को टॉप किया। रिशैकी सैनी 96 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही। काजल कटारिया को 95.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान मिला। अमृतांशु मित्तल ने 95.6 प्रतिशत, गरिमा ने 95.4 प्रतिशत, लविश आत्रेय ने 94.4 प्रतिशत, नंदिनी गौर ने 94 प्रतिशत अंक पाए। वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल का पहला रिजल्ट यहां 100 प्रतिशत रहा। पृथ्वीराज दीक्षित ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान पाया। करन को दूसरा और स्पर्श को तीसरा स्थान मिला। प्रबंधक रंजन मित्तल और प्रधानाचार्या अनिता दत्ता ने सभी छात्रों को बधाई दी।
जेपी पब्लिक स्कूल में 96.8 प्रतिशत अंक पाकर विनायक सिंघल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 94.6 प्रतिशत के साथ अथर्व चौधरी दूसरे, 92.4 प्रतिशत के साथ वरूण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कशिश वर्मा को 92.2 प्रतिशत अंक मिले।
माउंट लिट्रा जी स्कूल का पहला रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल में पहला स्थान 96.8 प्रतिशत अंक के साथ अरहम जावेद को मिला। 91.2 प्रतिशत अंक के साथ अर्पिता सिंघल दूसरे और 89.5 प्रतिशत अंक के साथ उदय प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के चेयरमैन नवनीत भारद्वाज ने कहा कि पहला रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा।
राखी पब्लिक स्कूल में नमन त्यागी ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान पाया। रजत कुमार ने 96.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और अवंतिका राठी ने 96 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टि ने 95.8 प्रतिशत के साथ स्कूल में पहला, 95.4 के साथ तनिष्का शर्मा और तनिषका ने दूसरा, 95.2 प्रतिशत के साथ खुशी ने तीसरा स्थान पाया। अनुष्का ने 94 प्रतिशत अंक पाए।
देहरादून पब्लिक स्कूल में अंशिका पुंडीर ने 95 प्रतिशत लाकर स्कूल में पहला स्थान पाया। शिव्यांशु ने 93.4 प्रतिशत के साथ दूसरा, श्रेया चौधरी ने 93.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया। तुषार सैनी को 92.2 प्रतिशत अंक मिले।
गोल्डन पब्लिक स्कूल में आयुष सैनी ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में पहला स्थान पाया। 94.6 प्रतिशत के साथ नरेश खरब ने दूसरा, 91.4 प्रतिशत के अदिति राजपूत ने तीसरा स्थान पाया। हर्षिका सरोहा को 91.2 प्रतिशत अंक मिले।
न्यू होरीजोन स्कूल में रितिक शर्मा ने पहला, चेतन जोशी ने दूसरा स्थान पाया। दून पब्लिक स्कूल मुरादपुरा में जयंत शर्मा ने 91 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान पाया। काजल को दूसरा और शोएब को तीसरा स्थान मिला। लक्ष्य एजुकेशनल एंड स्पोर्टस स्कूल में चचंल शर्मा ने पहला स्थान पाया।
पायनियर पब्लिक स्कूल में ऐमन मुमताज ने 92.5 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान पाया। 91.2 प्रतिशत के साथ जेनिब परवीन दूसरे और 90.6 प्रतिशत के साथ वर्षा चौधरी तीसरे स्थान पर रही। प्रंबधक प्रहलाद सिंह और प्रधानाचार्या शिल्पा मलिक ने छात्रों को बधाई दी। आईजी पब्लिक स्कूल में पहला स्थान सिदरा गौर, दूसरा अबुजर और तीसरा उमर को मिला। कस्तूरी देवी पब्लिक स्कूल जसोई में हर्ष सैनी ने पहला, शगुन गोयल ने दूसरा और चिराग पुंडीर ने तीसरा स्थान पाया। प्रबंधक देवेंद्र सैनी और प्रधानाचार्य दिनेश त्यागी ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।