फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी करने मवाना आ पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से शादी करने मवाना आ पहुंची युवती
विज्ञापन

मवाना। अमरोहा जिला निवासी एक युवती शनिवार को मवाना में रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उसे साथ लेकर मवाना थाने जा पहुंची। दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए निकाह निकाह कराने की बात कहीं। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मवाना निवासी एक युवक का अमरोहा जिले की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं। युवती शनिवार को परिजनों को बिना बताए मवाना पहुंच गई और फोन करके युवक को बस अड्डे पर बुलाया। यहां से दोनों थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को बैठाकर उनके परिजनों को फोन पर जानकारी दी। फिलहाल युवक पक्ष के लोग शादी करने को तैयार हैं। हालांकि युवती का कहना है कि उसके परिजन तैयार नहीं हैं। करीब छह महीने पहले भी युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों से शादी के लिए बात की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों बालिग हैं। उनके परिजनों को जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद ही कुछ हल निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें