फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट रही साइंस स्ट्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश टॉपर बायोलॉजी और मैथ से रहे
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में कला वर्ग से नहीं निकला कोई टॉपर

मेरठ। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने परचम लहराया। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बायो और मैथ के छात्रों का परीक्षा परिणाम कला वर्ग के छात्रों से अच्छा रहा। परीक्षा में टॉप करने वाले अधिकांश छात्र बायो और गणित के रहे।
जहां सीबीएसई में ह्यमेनिटीज (कला वर्ग) के छात्रों का दबदबा रहता है, वहीं यूपी बोर्ड के स्कूलों में इंटर में गणित और बायो के छात्रों का जलवा रहा। इंटरमीडिएट में टॉप 10 में आए सभी 12 विद्यार्थी बायो और गणित विषय से ही हैं। कला वर्ग का कोई विद्यार्थी नहीं है। दसवीं की परीक्षा देकर इस वर्ष 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों का रुझान भी विज्ञान और गणित विषयों पर है। इसके पीछे बड़ा कारण कला वर्ग में लिखने का दबाव अधिक रहता है, जबकि विज्ञान और गणित में अधिक लिखना नहीं पड़ता। केवल सवालों को हल करने से शतप्रतिशत अंक तय रहते हैं। अब छात्रों का रुझान कला वर्ग से हटकर प्रैक्टिकल विषयों की ओर अधिक है। वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम में प्रदेश की टॉपर बनी बागपत की तनु तोमर बायो स्ट्रीम से है। बागपत से ही सफल हुए छात्र युवराज ने भी विज्ञान विषय लेकर सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ स्टडी और रात के समय पढ़ाई रही पसंद
मेरठ। जिले के टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी को भी दिया। टॉपर्स ने बताया कि स्कूल से स्टडी करने के बाद घर पर हर विषय पर फोकस किया गया। फिजिक्स, कैमस्ट्री और मैथ्स को सेल्फ स्टडी पर अध्ययन कर सफलता प्राप्त की। वहीं, हाईस्कूल में जिले के टॉपर रहे अर्जुन पंवार ने बताया कि मैंने रात के समय पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले मैं पूरी रात पढ़ाई करता था। इसके अलावा जुड़वां बहनों प्रियांशु और सोनिया ने भी रात के समय सेल्फ स्टडी की। टॉपर्स ने कहा कि रात के समय शांति से भी पढ़ने में एक अलग अहसास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें