फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स फैक्टरी के मालिक से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स फैक्टरी के मालिक से मांगी रंगदारी
विज्ञापन


कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव में स्पोर्ट्स फैक्टरी के मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उद्यमी से घर में घुसकर मारपीट की। उद्यमी की बहन दिल्ली पुलिस में सिपाही है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंकुर पुत्र महेश निवासी गांव जंगेठी ने बताया कि उनकी गांव में स्पोर्ट्स फैक्टरी में है, जिसमें फुटबॉल बनती हैं। उनकी बहन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। आरोप है कि दीपक व अतुल पुत्र विक्की निवासी नंगलाताशी उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपियों के डर की वजह से उन्हें कई बार रंगदारी दे भी दी। लेकिन उसके बाद से दोनों ज्यादा परेशान करने लगे। हजारों रुपये की जगह लाखों रुपये मांगने लगे। न देने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। धमकी दी कि अगर जल्द ही पैसों का इंतजाम नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। सोमवार को पीड़ित की बहन कांस्टेबल उन्हें लेकर थाने पहुंची और मामले में तहरीर दी। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें