फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया ने महिला आयोग से मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया ने महिला आयोग से मांगा इंसाफ
विज्ञापन


मेरठ। शोहदों से पीड़ित होकर जहर खाने वाले अनुसूचित परिवार से मिलने शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी मवाना स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंची। अस्पताल में भर्ती बेटी से आयोग की सदस्य से बात की। जिस पर बेटी ने नाराजगी जताई। कहा कि जब जरूरत थी, तब तो आए नहीं। इस पर आयोग की सदस्य ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। यदि उनके संज्ञान में मामला पहले आता तो इस तरह की घटना नहीं होती। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कहीं। कहा कि गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होंगे, उनकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद बेटी ने इंसाफ के लिए महिला आयोग से गुहार लगाई।
एसपी देहात ने परिजनों से की वार्ता
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने इस मामले में पीड़ित परिवार के लोगों से थाने पर बातचीत की। इस दौरान एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर एसपी देहात ने नाराजगी जताई। उन्होंने फरार तीन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने पीड़ित पिता-पुत्री से भी बात की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने की कार्रवाई की मांग
हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल काली भी पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान उन्हें वेदपाल की हालत बिगड़ने की जानकारी मिली। उन्होंने फोन पर एसडीएम व सीओ मवाना से बात की। उन्होंने कहा कि घटना को 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी कोई सरकारी डॉक्टर पीड़ितों का हाल जानने नहीं पहुंचा। न ही प्रशासन ने पिता-पुत्री को अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से क्षुब्ध पूर्व विधायक ने सीओ को तहसील पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया कि वह शनिवार को एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।
आरोपियों को हो फांसी
महिला की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परिवार के लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। बेटे का कहना है कि पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है, लेकिन तीन आरोपी अभी तक फरार हैं। उसने कहा कि यदि यह कार्रवाई पुलिस पहले करती तो उसकी मां जिंदा होती। पिता और बहन अस्पताल में नहीं होते। उसने कहा कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए।
एसओ के खिलाफ की नारेबाजी
महिला आयोग की सदस्य व एसपी देहात के सामने परिवार के लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दोनों के सामने हस्तिनापुर एसओ के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने एसओ पर गंभीर आरोप लगाए और मामले की जांच कराने की मांग की। इस दौरान एसओ धर्मेंद्र वहां पहुंचे, लेकिन नारेबाजी होने की जानकारी मिलते ही वहां से चुपचाप निकल गए। एसपी देहात व राखी त्यागी ने किसी तरह परिवार के लोगों को शांत कराया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन
महिला जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने मामले में महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बेटियों के प्रति गंभीर होने की बात कहती है और दूसरी ओर कानून के रखवाले बेटियों की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। थाना हस्तिनापुर के एसओ व लापरवाही बरतने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें