फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बागपत और शामली
विज्ञापन

अमरोहा, बुलंदशहर, हापुड़, रामपुर, गौतमबुद्धनगर के लिए जरूरी

26 फरवरी से 11 अप्रैल तक किए जा सकेंगे आवेदन

मेरठ। भारतीय सेना में जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कैंट स्थित सेना भर्ती कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। सेना की वेबसाइट ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ पर आवेदन किया जा सकता है। इस वेबसाइट पर सेना की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी।
सेना भर्ती रैली को दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। पहली रैली जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत और दूसरी रैली ईवीएस बाबूगढ़ में आयोजित की जाएगी। दोनों रैलियों के लिए जिलों को भी तय कर लिया गया है। जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न आ सके। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में होने वाली रैली 25 मई से 15 जून तक सात जिलों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बागपत और शामली के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। ईवीएस बाबूगढ़ में होने वाली भर्ती रैली 14 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक में छह जिलों को जोड़ा गया है। इसमें अमरोहा, बुलंदशहर, हापुड़, रामपुर, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही जिले के लिए करें रजिस्ट्र्रेशन
सेना भर्ती निदेशक कर्नल कुलदीप कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी एक ही जिले से रजिस्ट्रेशन करें। हर बार एक सत्र की दो रैलियों में अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं। जिससे वह पकड़ में आ जाने पर पुलिस कार्रवाई करनी पड़ती है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 45 दिनों तक चलेगी। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे और भर्ती रैली आयोजित होने तक तैयारी के लिए काफी समय मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें