फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का चलाएं अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाखाओं के माध्यम से जनता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ें स्वयंसेवक
विज्ञापन

- संकल्प शिविर के दूसरे दिन अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र ने किया संबोधन
- दूसरे दिन के दूसरे सत्र में क्षेत्र प्रचारक आलोक ने स्वयंसेवकों से किया संवाद


मेरठ। आरएसएस के तीन दिवसीय सकंल्प शिविर के दूसरे दिन दो सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरेश चंद्र और दूसरे सत्र में क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार ने स्वयंसेवकों से संवाद किया। दोनों ने ही आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह वह सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों के कार्यक्रमों को आयोजित कर जनता को जोड़ें। दोनों वक्ताओं ने कहा कि इसकी शुरुआत सुबह के समय लगने वाली शाखाओं से करें।
बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में चल रहे शिविर में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरेश चंद्र ने कहा कि संघ हमेशा ही राष्ट्र और समाज सेवा से जुड़ा रहा है। अब हम अपनी कार्य योजना को विस्तार दे रहे हैं। ऐसे में सभी स्वयंसेवकों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर शाखाओं में आने वाले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना है। शाखाओं के विस्तार के साथ पर्यावरण, जल संरक्षण, महिला सम्मान और सुरक्षा, संस्कार, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि विषयों पर जागरूकता अभियान चलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आलोक कुमार ने भी स्वयंसेवकों से कहा कि संघ अपने अनुशासन और राष्ट्रीय विचारधारा के लिए जाना जाता है। देश में रहते हुए सभी नागरिक हमारे भाई हैं। समाज में फैली बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने के साथ ही हर व्यक्ति के भीतर संस्कार भरने का काम स्वयंसेवकों को करना है। इसलिए सभी शिविर के बाद इस अभियान पर एकजुट होकर काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें