फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रपाल सिंह अध्यक्ष व पवन सिंह बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला।
मोदीपुरम । पल्लवपुरम जाट वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को आर पॉकेट पार्क में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी मेजर राजपाल सिंह व डॉ. एसपी निर्वाल रहे। अध्यक्ष पद पर डॉ. इंद्रपाल सिंह मलिक विजय घोषित हुए। जिन्होंने कैप्टन जसवंत सिंह को 84 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर पवन सिंह तोमर ने प्रतिद्वंद्वी गौरव मलिक को 54 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अमरपाल राणा ने विनोद पंवार को 80 मतों से हराया। चुनाव में सीनियर सिटीजन के संरक्षक कैप्टन जेपीएस राणा ने भी इंद्रपाल सिंह मलिक पैनल को समर्थन दे रखा था, जिसका उन्हे लाभ मिला और जीत दर्ज की। इस दौरान डॉ. इंद्रपाल सिंह का पैनल विजय रहा। जिसमें कैप्टन जेपीएस राणा, बीपीएस अत्री, विनोद कुमार कुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें