फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में दो करोड़ रुपये के छह प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड बैठक में दो करोड़ रुपये के छह प्रस्ताव पास
बहसूमा। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक में लगभग दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों व नगर पंचायत में निष्क्रिय सामान की नीलामी समेत छह प्रस्ताव पारित किए गए। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक चेयरमैन विनोद चाहल की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी के संचालन में शुरू हुई। सभासदों ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय में ऊपर कांच से निर्मित मिटिंग हॉल का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद वार्ड नं. सात में यात्री शेड, फूल सिंह देवता के सामने इंटर लाकिंग, मोड़ कला मार्ग पर स्थित माताओं वाले मार्ग का सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पास हुए। रामकटोरी मंदिर से बाईपास तक दोनों तरफ सौंदर्यीकरण कराने समेत करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्य के प्रस्ताव पारित हुए। वरिष्ठ लिपिक कामिल, इंदर गुर्जर, संदीप कुमार व सभासद कौशल अजराडिया, धर्मपाल दूधिया, सचिन सुकडी, संतोष जाटव, विनिता, मोमिना राजपूत आदि समेत समस्त सभासद मौजूद रहे।

कच्चे मार्ग के गड्ढे बने ग्रामीणों के जी का जंजाल
- विधायक, सांसद से लेकर डीएम तक लगा चुके मार्ग को पक्का कराने की मांग
बहसूमा। खतौली मार्ग के बटावली नहर से आगे बने कच्चे मार्ग के गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए है। सोमवार को गन्ने से लदा ट्राला नहर से आगे मुख्य मार्ग के बीच में फंस गया। जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया तथा खतौली बसों का संचालन बंद हो गया। ग्रामीण उक्त मार्ग को पक्का करवाने के लिए सांसद व विधायक व डीएम से गुहार लगा चुके है। खतौली मार्ग से बहसूमा क्षेत्र के शाहपुर, बटावली, मीरपुर, तखावली व नंगला खेप्पड़ समेत आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन बहसूमा में आवागमन है। ग्रामीण नंगला खेप्पड़ निवासी अजय तोमर, प्रमोद तंवर, मायाराम पूर्व प्रधान, मीरपुर निवासी हरीश नागर व प्रशांत भाटी, शाहपुर पूर्व प्रधान जगत सिंह, जगपाल सिंह व बालेंद्र प्रधान आदि का कहना है कि बटावली नहर से करीब 500 मीटर कच्चा मार्ग है। बारिश पड़ने से कीचड़ व गर्मी होने पर धूल उड़ने व रेत के ढेर बन जाने से निकलना दुभर हो जाता है। बारिश के बाद सोमवार को बटावली नहर से आगे के कच्चे मार्ग में अधिक कीचड़ होने से गन्ने से लदा ट्राला रेत में फंस गया। ट्राले को निकालने के लिए दूसरे ट्रैक्टर से खींचने की कोशिश की तो ट्राले के पहिए का बैरिंग टूट गया। जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया तथा उक्त गांवों से बसों का संचालन बंद हो गया। जिससे गांव के छात्रों, नौकरी पैशा वाले व राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चाहे चुनाव विधानसभा हो या लोकसभा जनप्रतिनिधि सभी मार्ग को बनवाने का वायदा करते है। लेकिन जीत कोई सुध नहीं लेता है। क्षेत्रीय विधायक अवतार सिंह भड़ाना, सांसद संजीव बालियान से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक किसी ने भी मार्ग को पक्का बनवाने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद संजीव बालियान ने गांव में आना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप में गिरा गोवंश
बहसूमा। कस्बे के हजीरा वाले मार्ग स्थित नलकूप पर मंगलवार को एक अवारा गोवंश गिर गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने ग्रामीणों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक आवारा गोवंश कस्बे के हजीरा वाले मार्ग पर स्थित विजय भगत जी के नलकूप में गिर गया। आवारा बछ़डे के कुएं में गिरते हुए खेत में काम कर रहे किसानों ने डायल-100 को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी को कुएं में डाला। घंटों कड़ी मश्क्कत के बाद गोवंश को बाहर निकाला गया। कुएं के पास गोवंश को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। गोवंश को निकालने में एसआई राजपाल शर्मा, कांस्टेबल शशि सोलंकी, श्यामपाल, अनीस हलवाई, सेठपाल, विजय, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें