फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं
विज्ञापन


मोदीनगर। मोदीनगर तहसील में नए वर्ष के पहले दिन की शुरूआत संपूर्ण समाधान दिवस के साथ हुई। इस मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन व अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। हालांकि नववर्ष होने के चलते शिकायतकर्ताओं की संख्या में गिरावट दिखाई दी। कुल 32 शिकायतें इस दौरान आईं, जिनमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया।
मंगलवार सुबह एसडीएम पवन कुमार अग्रवाल, सीओ केपी मिश्रा, ईओ अनुज कुमार कौशिक व अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। दोपहर एक बजे के करीब एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार सिंह भी समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान अधिकतर शिकायतकर्ताओं में गन्ना भुगतान, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व सड़क की समस्या, सरकारी कर्मियों की गतिविधियों, आपसी झगड़े व संपत्ति विवादों को लेकर रहीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं से ज्ञापन लेकर उनको नोट कराया। नए साल का पहला दिन होने के चलते कम संख्या में लोग शिकायतें लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने का गुलदस्ता भेंट कर दी अधिकारियों को नए साल की बधाई
- नए साल की शुभकामना देने के लिए भाकियू किसानों का दल तहसील मुख्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मिलकर उनको नए साल की शुभकामनाएं दी। किसानों ने अधिकारियों को गन्ने से निर्मित एक गुलदस्ता भी भेंट किया। गन्ने से बने गुलदस्तों को किसानों के बकाया भुगतान न मिलने के विरोध के प्रतीक के रूप में देखा गया। सीएम के वादे की मियाद पूरी होने के बाद भी क्षेत्र के किसानों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि 23 दिसंबर को कस्बा पतला में अपनी जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि 31 दिसंबर तक मिल मालिकों को हर हाल में किसानों का भुगतान करना होगा। अन्यथा वे जेल जाने के लिए तैयार रहें। इस दौरान मौजूद किसान नेताओं में रामअवतार त्यागी, वेदपाल मुखिया, कुलदीप त्यागी, श्यामवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें