फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमुटाव भुला फिर हुआ 62 दंपतियों का मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
62 दंपतियों ने लिया साथ रहने का फैसला
विज्ञापन

मेरठ। परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे कई मामलों में शनिवार को समझौता हो गया। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग के दौरान विवाद की वजह काफी मामूली निकली। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी रेणू सक्सेना ने बताया कि 110 मामलों का निस्तारण हुए, जिनमें 62 मामलों में दंपति ने एक साथ रहने का निर्णय लिया है। बाकी मामलों में कोर्ट केस ओर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया होगी।

पत्नी का जॉब करना पसंद नहीं
कंकरखेड़ा के एक दंपति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। महिला के ससुराल वाले उसे जॉब नहीं करने देना चाहते थे। इसी को लेकर मनमुटाव इतना बढ़ा कि दंपति के बीच अलग होने की नौबत आ गई। काउंसिलिंग में दोनों पक्षों को समझाने के बाद सुलह हो गई। वहीं टीपी नगर निवासी एक युवक हरियाणा में जॉब करता है। उसकी पत्नी का आरोप था कि वह खर्चा नहीं भेजता। छोटी छोटी चीजों पर सास ससुर से कहना पड़ता था। ये मामूली विवाद इतना बढ़ा की दांपत्य जीवन टूटने के कगार पर आ गया, लेकिन पीपीके में सुलह समझौते के बाद दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों का हस्तक्षेप ज्यादा
कंकरखेड़ा की एक महिला ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पीपीके में मामला पहुंचा तो काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि पत्नी के मायके वाले दांपत्य जीवन में अत्यधिक हस्तक्षेप करते थे। इसी वजह से दोनों में अनबन हुई। काउंसिसिलंग के बाद मामला सुलझ गया। वहीं लिसाड़ी गेट की एक महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पीपीके में लड़के ने गलती मानी तो उनमें समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें