फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम ढलते ही सज जाती है शराब की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के सुभाष चौक से नगर पुलिस चौकी के बीच में शाम ढलते ही दुकानों पर शराब की महफिल सजने लगती हैं। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं करती है। जिस कारण अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है।
विज्ञापन

नगर में थाने के पीछे एक वाल्मीकि युवक की अवैध शराब पीने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई सबक नहीं सीखा। नगर में सुभाष चौक से लेकर नगर की पुलिस चौकी के बीच अभी अवैध शराब का कारोबार जारी है। परचून एवं अन्य सामान की दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार जमकर किया जा रहा है। शाम ढलते ही इन दुकानों पर शराब के शौकीन पहुंच जाते हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस कुछ नहीं जानती। बल्कि सब कुछ जानते हुए भी पुलिस अनजान बनी रहती है। जिस कारण शराब माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इसके अलावा कौल-मुबारिकपुर रोड, मोहल्ला काबली गेट, हस्तिनापुर रोड, मोहल्ला तिहाई, ढिकौली कॉलोनी आदि में भी जमकर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि सोमवार को ही उन्होंने चार्ज लिया है। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें