फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में नहीं घुसने दिए चौपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट में चलाए जा रहे 100 दिन के विशेष अभियान के तहत शनिवार को सदर बाजार में चौपहिया वाहनों और ई-रिक्शा पर सख्ती रही। शाम को टीम ने दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने दिया। इसके अलावा बांबे बाजार में ठेले वालों के चालान काटकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के सीईओ प्रसाद चव्हाण ने पिछले सप्ताह सौ दिन का विशेष प्लान बनाया था। इसमें कैंट क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करने, सदर और आबूलेन के अलावा बांबे बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाने के लिए पूरे कैंट में सफाई अभियान और नाले-नालियों की सफाई आदि का काम किया जाना रखा गया है। तीन दिनों से इसी के तहत सदर बाजार में अभियान चल रहा है।
शनिवार को बाजार में बैरीकेडिंग की गई पांच जगहों पर सीईई अनुज सिंह ने खुद नजर रखी। टीम ने किसी भी चौपहिया वाहन और ई-रिक्शा को बाजार में नहीं घुसने दिया। सीईई ने बताया कि बुधवार तक पूरी व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां व्यापारियों की तरफ से बैरीकेडिंग वाले प्वाइंट पर गार्ड तैनात किए जाएंगे। सदर और बांबे बाजार में चलाए अभियान पर व्यापारियों ने सीईओ को धन्यवाद दिया है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से ये समस्या चली आ रही थी। लेकिन पहली बार ऐसा काम हुआ है।
विज्ञापन

मुर्दा विश्राम स्थल का सौंदर्यीकरण शुरू
लालकुर्ती में मुर्दा विश्राम स्थल की जगह के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को यहां पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने निरीक्षण किया था।
वार्ड नंबर दो में साफ-सफाई
कैंट बोर्ड की टीम ने वार्ड नंबर दो में सफाई अभियान चलाया। बुचरी रोड पर नाले और नालियों की सफाई की गईं। पेड़ों की छंटाई आदि के साथ कई जगहों पर रंग-रोगन किया गया। बुधवार तक वार्ड दो में अभियान चलेगा। इसके बाद वार्ड नंबर तीन में काम होगा।
आबूलेन पर जल्द सुधरेगी व्यवस्था
सदर बाजार के बाद आबूलेन पर टीम अभियान चलाएगी। यहां पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ठेले वालों और नियम तोड़ने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चला जाएगा।
विज्ञापन



खास बातें:
- सदर और बांबे बाजार में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
- कैंट क्षेत्र में चल रहा है सौ दिन का विशेष अभियान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें