फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भी चांद के दीदार नहीं,शहर काजी का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुआ चांद का दीदार, कल होगी ईद
विज्ञापन

मेरठ। देश के किसी भी क्षेत्र में चांद का दीदार नहीं होने पर ईद-उल फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम गूजरीबाजार स्थित ऊंची मस्जिद में शहर काजी जैनुस साजिद्दीन की अध्यक्षता में चांद कमेटी की बैठक हुई जिसमें स्थानीय मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। मेरठ सहित देश के किसी भी हिस्से में ईद का चांद नजर नहीं आया। बैठक में शहर काजी की मौजूदगी में कमेटी ने देवबंद, लखनऊ, दिल्ली, बिहार की चांद कमेटियों से संपर्क किया तो कहीं से भी ईद का चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई। शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने घोषणा की कि आज शुक्रवार को माह रमजान का 30 वां रोजा होगा और कल शनिवार को ईद-उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाही ईदगाह दिल्ली रोड पर ईद-उल फितर की नमाज प्रात: 07:45 बजे होगी। बैठक में मुफ्ती एजाजुल हक, मौ. साबिर खान, मौलाना कारी सलमान कासमी, नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन, मौलाना इजहारूल हक कासमी, असलम जमशेदपुरी, एस.खालिद अली, मौलाना असद जिलानी आदि रहे।
विज्ञापन


आज होगी अलविदा जुमा की नमाज
शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने बताया कि रमजान मुबारक महीने का आज आखिरी जुमा है और शहर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज होगी। शहर काजी ने जिला प्रशासन को भी इस बाबत अवगत कराते हुए कहा है कि नमाज के वक्त सभी मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था की जाए और बिजली, पानी आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रखा जाए साथ ही सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें