एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
मेरठ। एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर की गई। संचालन प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने किया। बैठक में एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी दीक्षा दुलारा, एआईसीसी मैंबर अवनीश काजला, जिला अध्यक्ष विनोद मोघा, पूर्व विधायक जय नारायण शर्मा ने सभी को संबोधित किया। बैठक में संगठन के विस्तार की चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए छात्र समस्याओं को लेकर जगह -जगह प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पवनेश गौड़, छात्रसंघ अध्यक्ष विजय राणा, हर्षित, नितीश, श्याम सुंदर, अवनीश पंवार, सुमित, हर्ष, सुर्मेश तोमर, कपिल जैन व योगेंद्र आदि मौजूद रहे।