फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर में जलभराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव स्थित बल्लभ पहलवान मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जल निकासी नहीं होने से रास्ते में गंदा पानी भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समस्या की ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा रमजान माह शुरू होने वाला है। जैन समाज का मंदिर भी इसी मार्ग पर पड़ता है। इससे धर्मावलंबियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुभाष नैन, राममेहर, सुधीर, अमित, राजीव, विनोद, सत्तार, महरूज, सुरेश, राजेंद्र, कपिल ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



नेत्र शिविर में 250 मरीजों की जांच
बागपत। मेरठ रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगा, इसमें दिल्ली से पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने 250 मरीजों की जांच की। इस दौरान 27 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया। इसमें डॉ. वैभव, डॉ. रूबी, डॉ. कीर्ति ने कैंप में नेत्रों की जांच की। शिविर में अनिल, रोहताश गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, जगमोहन गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें