फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच छात्रों ने इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पास की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के तीन छात्र ने जेईई मेंस में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य रूचिरा ने बताया कि नतीजे घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। इसका कारणा था निशा, कुमार वैभव और अंशुल धामा का जेईई मेंस में चयन होना। प्रबंधक बीके शर्मा ने तीनों चयनित छात्रों को सम्मानित किया। सर्वोदय पब्लिक के दो छात्रों ने इंजीनियरिंग की मेंस परीक्षा पास कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रबंधक जयचंद ने बताया कि वैभव मानव और सिद्धार्थ ने परीक्षा पास की है। दोनों छात्रों ने अतिरिक्त कोचिंग किए बिना ही यह उपलब्धि हासिल की है। प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा और प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन



परीक्षा का परिणाम घोषित
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एवं आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। रिजल्ट इंटरनेट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को चार से पांच मई तक परीक्षा पूर्व एक नि:शुल्क प्रशिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा संबंधित अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक में खाता खुलवाकर प्रक्रिया पूरी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें