फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़पति किसानों को अनुदान देने से कोई परहेज नहीं : शाही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
प्रदेश के कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसान चाहे करोड़पति हो या फिर लखपति वह किसान ही होता है। फार्म मशीनरी बैंक योजना में कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। इस मामले की कोई जांच नहीं कराई जाएगी। इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के तहत कृषि यंत्र बांटे गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों से बातचीत में शाही ने डीडी नरेंद्र कुमार का बचाव किया। शाही ने कहा कि कृषि विभाग की किसी भी योजना में पूरे प्रदेश में कही भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आठ सदस्यीय समिति ने पात्र किसानों का चयन किया है। इस योजना में सरकार की प्राथमिकता लघु एवं सीमांत किसान हैं, लेकिन यदि वह योजना का लाभ लेने के लिए नहीं आते हैं, तो किसी अन्य किसान को भी लाभ दिया जा सकता है। योजना में लाभ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया गया है। सरकार किसानों के जीवन और कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। फसली ऋण मोचन योजना में 21 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर 38 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। शाही ने कहा कि जो शेष रह गए हैं, उनको भी लाभ पहुंचाने के लिए व्यवस्था सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के सवाल को दरकिनार कर निकल गए मंत्री
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी के आवास पर बंद कमरे में सांसद डॉ संजीव बालियान ने फार्म मशीनरी बैंक योजना के संबंध में कृषि मंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से कहा कि कृषि फार्म मशीनरी बैंक योजना का लाभ लघु एवं सीमांत किसानों को देने के बजाय करोड़पति और एक ही जाति के किसानों को अनुदान दे दिया गया है, जो सहीं नहीं है। सांसद के सवाल को मंत्री दरकिनार करते हुए वहां से निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें